Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में डिप्टी सीएम के बंगले के पास युवक से लूट

भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन 74 बंगला इलाके में युवक के साथ चाकू मारकर लूट की वारदात सामने आई है। यह वारदात डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के घर के पास ऑटो सवार बदमाशों ने अंजाम दी।

युवक से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर बदमाश फरार हुए हैं। टीटी नगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आर्केस्ट्रा में काम करने वाला नरेंद्र सिंह राजपूत प्रोफेसर कॉलोनी में रहता है। बुधवार की रात जवाहर चौक स्थित शर्मा भोजनालय पर खाना खाने के बाद वह सड़क पर खड़ा होकर सवारी ऑटो का इंतजार कर रहा था।

तभी उसके पास एक सवारी ऑटो आया। उसमें पहले से ही दो-तीन लोग बैठे थे। ऑटो चालक ने युवक से पूछा कि कहां जाना है, तो उसने कहा कि प्रोफेसर कॉलोनी।

इस पर ऑटो चालक ने कहा कि वह भी वहीं जा रहा है, और उसे वह छोड़ देगा। चालक की बातों में आकर युवक ऑटो में बैठ गया, और कुछ दूर चलने के बाद डिप्टी सीएम के बंगले के पास ऑटो चालक और उसके साथियों ने युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इसके बाद युवक थाने पहुंचा और पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जिससे ऑटो नंबर मिल सके और वह आरोपियों तक पहुंच सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img