Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

अंग्रेजी का पेपर बिगड़ने पर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

सीहोर। अंग्रेजी विषय का पेपर बिगड़ने पर छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी नलिन बुधोलिया के मुताबिक स्टेशन रोड सुभाष नगर कालोनी में निवासरत 17 वर्षीय छात्र अजय गौर पुत्र कमलेश गौर गंज में संचालित स्टार पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 का विद्यार्थी था। अजय के पिता श्यामपुर तहसील के मोती नगर में कृषि कार्य करते है। पूरा परिवार गांव पर ही रहता है। सुभाष नगर कालोनी में स्थित उनके निजी मकान में केवल अजय ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। अजय के द्वारा 17 फरवरी को दिया गया, अंग्रेजी विषय का पेपर बिगड़ गया था। जिस कारण अजय काफी परेशान था, शुृक़्रवार की रात वह अपने कमरे में पढ़ाई कर शनिवार को होने वाले हिन्दी विषय के पेपर की तैयारी कर रहा था। इस दौरान रात में छत पर लगे पंखें से गले में गमझा बांधकर लटक गया। सुबह देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शंका हुई। पड़ोसियों ने अजय के नहीं जागने और घर में कुछ भी हलचल नहीं होने पर मोतीनगर गांव स्थित उसके परिजनों को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। परिजनों के पहुुंचने पर कमरा खोला गया। कोतवाली पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस को किसी भी प्रकार का सुसाईट नोट नहीं मिला है। मोती नगर में छात्र का अंतिम संस्कार कर किया गया।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img