Wednesday, March 11, 2026
30.6 C
Bhopal

अनूपपुर में पिता और पुत्र पर हमला, पुत्र की मौत

जिले के रामनगर थाना अंतर्गत ग्राम आमाडांड में शुक्रवार की रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक और उसके पिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल होने के कारण जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस वारदात में तीन युवक शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत युवक का नाम राजा पिता लालमन केवट 20 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा है। हत्या की वारदात के आरोपितों में अंकित दुबे, शिवेंद्र मिश्रा और विनय केवट सभी निवासी ग्राम आमाडांड शामिल है।

मामले की जानकारी देते हुए राजनगर थाना प्रभारी आर के वैश्य द्वारा बताया गया कि आरोपित अंकित दुबे निवासी आमाडांड के घर के सामने की यह घटना है। अंकित के साथ राजा केवट की रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार की रात दोनों के बीच फोन पर पहले दोनों की किसी मुद्दे को लेकर बहस बाजी हुई फिर राजा केवट अंकित से बात करने आमाडांड गया। राजा ने अपने पिता लालमन को अंकित से हुई बातचीत की जानकारी दी। रात करीब दस बजे राजा अपने पिता लालमन के साथ अपनी निजी कार लेकर अंकित के घर के पास पहुंचे। उस समय अंकित दुबे, शिवेंद्र मिश्रा और विनय केवट वहां मौजूद थे।तीनों लोगों का पिता पुत्र के साथ फिर विवाद हुआ इसी दौरान अंकित ने किसी नुकीली वस्तु से राजा केवट के गले में अचानक हमला कर दिया जिससे राजा के गले में गहरा घाव हो गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। बताया गया कि जब खून से लथपथ राजा केवट को अस्पताल ले जाने उसके पिता लालमन कार में बैठा रहे थे तभी शिवेंद्र मिश्रा और बीना केवट लाठी डंडा से लालमन के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी समय अंकित घर के नजदीक अपनी फर्नीचर दुकान गया और दुकान का शटर खोलकर चाकू ले आया और लालमन केवट के पेट में कई बार चाकू से हमला कर दिया। बताया गया है कि पिता- पुत्र दोनों को बिजुरी अस्पताल ले जाया गया। जहां राजा केवट ने दम तोड़ दिया था और गंभीर रूप से घायल लालमन केवट को आमाखेरवा मनेंद्रगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से गोरखपुर छत्तीसगढ़ उपचार हेतु ले जाया गया है। झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img