Sunday, March 29, 2026
35.5 C
Bhopal

इंदौर में प्रथम बटालियन के सामने हुई हत्या में पांच को बनाया आरोपित, दो फरार

। पोलोग्राउंड रोड पर प्रथम वाहिनी बटालियन गेट के सामने हुई 30 वर्षीय गुलशन उर्फ कालू पुत्र सुदामा खेमचंदानी निवासी द्वारकापुरी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में गौरव सोलंकी, निहाल गोस्वामी, अभिषेक यादव, रिंकू गोस्वामी और विशाल काला को आरोपित बनाया गया है। निहाल, अभिषेक और गौरव को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपित रिंकू और विशाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

सदर बाजार थाना पुलिस ने बताया कि 1 फरवरी की रात 10.30 बजे गुलशन खेमचंदानी की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। गुलशन मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था। आरोपितों की तलाश में पुलिस उज्जैन पहुंची। यहां पता चला कि गुलशन की निहाल गोस्वामी से पुरानी रंजिश थी। पुलिस ने निहाल पुत्र अजय गोस्वामी निवासी गोविंद नगर खारचा को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो हत्या करने की बात कुबूल ली। निहाल ने बताया कि गुलशन अवैध रूप से वसूली करता था, जिसके चलते उससे विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी उसका विवाद हुआ था। इसके बाद बस कंडक्टर गौरव पुत्र नागूसिंह सोलंकी निवासी रिंगनोदिया से विवाद हुआ। गौरव ने मोबाइल से फोन कर निहाल गोस्वामी, अभिषेक पुत्र फूलसिंह यादव निवासी लक्ष्मीबाई नगर, रिंकू गोस्वामी और विशाल काला को पोलोग्राउंड बुलाया। सभी ने साथ मिलकर व्हील पाना, लाठी और पत्थर से सिर फोड़कर गुलशन की हत्या कर दी।मृतक गुलशन उर्फ काला पर बाणगंगा, द्वारकापुरी, उज्जैन के नीलगंगा और नानाखेड़ा थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व अवैध वसूली के 12 प्रकरण दर्ज हैं।

Hot this week

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img