Sunday, April 12, 2026
21.1 C
Bhopal

एक साल पूरा, आगे भी पौधारोपण जारी रखेंगे मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। एक वर्ष पूर्व 19 फरवरी को नर्मदा जयंती के अवसर पर अमरकंटक में एक साल तक प्रतिदिन पौधारोपण का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प शुक्रवार को पूरा हो गया, लेकिन उनका यह संकल्प अब अनवरत जारी रहेगा। पौधारोपण के संकल्प के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर अपने विचार व्यक्त किए।

छवि

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा तथा धरती मां की सेवा के लिए एक वर्ष पहले 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में मैंने रोज एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। 18 फरवरी 2022 तक पूरा एक साल हो गया रोज पौधारोपण करते हुए। कई संस्थाओं और समाज के प्रमुख लोगों ने भी मेरे साथ पौधे लगाए। कम से कम दो पौधे रोज लगे, कभी-कभी तो कई पौधे लगे।

सीएम ने कहा कि आज मेरा मन आत्मसंतोष से भरा हुआ है। 19 फरवरी 2022 को मैं उन संस्थाओं के साथ भोपाल में पौधा लगाने वाला था, जिन्होंने मेरे साथ पौधे लगाए थे। किन्तु मुझे कोरोना होने के कारण अब मैं 19 फरवरी के स्थान पर 24 फरवरी को अपने ऐसे सभी साथियों के साथ पौधारोपण करूंगा।

उन्‍होंने कहा कि अगले साल भी पौधारोपण का यह अभियान जारी रहेगा। एक नहीं कम से कम दो पौधे प्रतिदिन लगाएंगे। आप भी साथ आइये, हर शुभ अवसर पर पौधे लगाइए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना से पीड़ित होने के कारण मुख्यमंत्री अपने निवास से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने निवास परिसर में ही प्रतिदिन नारियल का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री के इस अभियान के तहत अब तक 3 लाख लोगों ने 5 लाख से अधिक पौधारोपण कर पोर्टल पर फोटो अपलोड की है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img