एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया ।सिविल लाइन क्षेत्र के आाज्ञाराम कालोनी में रहने वाले 30 वर्षीय अंकित सिलावट मेहनत मजदूरी का काम करता था। अंकित शादीशुदा है उसके तीन बच्चियां हैं। पडोसी एसके योगी ने बताया कि उसके 5 , 6 और 7 साल की तीन बच्चियां है। अंकित नशा करता था और पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है । काम करके घर आया और उसके दिमाग में क्या आया कि उसने फांसी लगा ली । वहीं एसआई जेएन चौहान ने बताया कि मंगलवार को अंकित मजदूरी करके घर आया और खाना खाकर आराम करने लगा और मौका पाकर उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका पीएम हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू की ।




