Friday, July 3, 2026
28.1 C
Bhopal

ग्वालियर में रेलवे ठेकेदार के घर चोरी

ग्वालियर में एक ठेकेदार के सूने घर के ताले चटका कर चोर नगदी-गहने ले गए। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के 218 मॉडल टाउन के पास की है। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित वापस आया। घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए आस-पास लगे CCTV खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के 218 मॉडल टाउन के पास रहने वाले संजय सिंह तोमर, पुत्र नारायण सिंह तोमर रेलवे में पार्सल विभाग में ठेकेदार हैं।

दो दिन पहले वह घर पर ताला डाल कर ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने दोस्त के घर डीआरपी लाइन चले गए। इसी बीच सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और नगदी के साथ ही दो सोने की चेन, एक अंगूठी, एक मंगल सूत्र और चांदी के सिक्के पार ले गए।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img