Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

छत्तीसगढ़ में 27 दिनों में एक लाख हुए कोरोना वायरस संक्रमित, 11 मरीजों की हो चुकी है मौत

राज्य में पिछले 27 दिनों में कोरोना संक्रमितों के आंकडें एक लाख पार कर गए

हैं। यानी एक से 27 जनवरी तक कुल 1,04,508 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें सक्रिय 27,290 मरीजों में 4.64 फीसद मरीज अस्पतालों में भर्ती हो गए हैं। कोरोना मरीजों के लिए इलाज 21,823 बिस्तरों की व्यवस्था है। इसमें कोरोना संक्रमितों से 5.80 फीसद बिस्तर भरे हैं। जबकि 94.20 फीसद बिस्तरें खालीं हैं।

शुक्रवार को 3919 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वहीं कोरोना से शुक्रवार को 5 मरीजों की मौत हुई, इससे पहले छह मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कुल 11 लोगों की मौत हुई। कुल 5075 मरीजों स्वस्थ हुए हैं। 47 हजार 540 सैंपल की जांच की गई है। प्रदेश में औसत पाजिविटी दर 8.24 फीसद है। रायपुर में सर्वाधिक 854, दुर्ग में 433, बिलासपुर में 223, राजनांदगांव में 202, बस्तर 321, कोंडागांव 182, कांकेर 264, रायगढ़ 136, बलौदाबाजार 136 मरीज मिले।

इधर टीकाकरण की बात करें तो राज्य में अब तक 3.44 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 99 फीसद लोगों को पहली और 70 फीसद को दूसरी, 15 से 18 आयु वर्ग के 57 फीसद को पहली व 16 फीसद को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

अस्पताल में जांच व उपचार की सुविधा है

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अस्पताल में जांच व इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है। इस बार गंभीर मरीजों की संख्या कम है। लेकिन संक्रमण को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है।

-डा. सुभाष मिश्रा, राज्य नोडल अधिकारी कोरोना नियंत्रण अभियान

Hot this week

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img