Friday, April 3, 2026
29.1 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी पर बने पुल की नींव तक खोद रहे रेत माफिया

चंबल नदी में रेत के अवैध उत्खनन के लिए अब राजस्थान तक के माफिया सक्रिय हैं और वे नेशनल हाइवे तीन पर मध्य प्रदेश-राजस्थान के बीच नदी पर बने नए पुल की नींव तक को खोद रहे हैं। पुल के नीचे की इस जगह को राजघाट के नाम से जाना जाता है। यह घड़ियाल सेंक्चुरी का पर्यटन स्थल भी है। पर्यटन स्थल की दूसरी ओर रेत माफिया ने अपना कब्जा जमा रखा है। यहां से हर रोज 1000 ट्राली से भी ज्यादा रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है।

जेसीबी व डोजर जैसी मशीनें नदी के किनारे से लेकर नए पुल के नीचे की जमीन व पिलरों की नींव तक की चारों ओर खुदाई कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि 700 से ज्यादा ट्राली रेत राजस्थान के धौलपुर की ओर जाता है। हैरान करने वाली स्थिति यह है कि मुरैना जिले में चंबल नदी के तटों पर सबलगढ़, कैलारस, जौरा, अंबाह व पोरसा क्षेत्र में 40 जगहों से ज्यादा रेत के अवैध उत्खनन के मद्देनजर संभाग आयुक्त ने लगभग एक साल पहले कार्रवाई के लिए राजस्व, पुलिस, वन विभाग, खनिज विभाग के अफसरों का संयुक्त दल बनाया था, परंतु यह आज तक मैदान में नहीं उतर पाया।

रेत के स्टाक ने पाट दी जमीन

चंबल नदी के राजघाट से इतनी रेत का उत्खनन हो रहा है कि बाजार में खप भी नहीं पा रहा। इसलिए, माफिया ने राजघाट के ही किनारे भानपुर, जैतपुर, केंथरी, बरबासिन से लेकर देवगढ़ क्षेत्र तक अवैध रेत स्टाक कर रखी है। वर्तमान में ही भानपुर, जैतपुर गांव में ही सरकारी व निजी जमीनों पर कम से कम 10 हजार ट्राली रेत का स्टाक रखा है। कार्रवाई से बचने के लिए माफिया ने बीहड़ों में कई रास्ते बना लिए हैं। इन रास्तों पर वे किसी दूसरे वाहन या किसी अपरिचित को पैदल तक नहीं निकलने देते।

पर्यटन को भी कर रहे प्रभावित

राजघाट पर घड़ियाल सेंक्चुरी घूमने के लिए चंबल सफारी बनी है। इसमें मोटरबोट से पर्यटकों को चंबल नदी में सैर की सुविधा है, लेकिन माफिया का खौफ ऐसा है कि पर्यटकों की मोटरबोट को केंथरी-बरवासिन की ओर ही घुमा दिया जाता है। पर्यटन केंद्र पर तैनात वनकर्मियों में से अधिकतर पर माफिया के लिए मुखबिरी करने का आरोप भी लगता रहता है।

इनका कहना है

पर्यटन स्थल के पास उत्खनन हो रहा है तो गंभीर मामला है। अवैध रेत के कारोबार में कोई भी लिप्त हो, उस पर कार्रवाई होगी।

– आशुतोष बागरी, एसपी, मुरैना।

यह समस्या सामने आ रही है। अभी हमारी टीम कुछ डकैतों की धरपकड़ में व्यस्त हैं। वहां से फ्री होते ही हमारे टारगेट पर अवैध रेत उत्खनन ही है।

– शिवराज सिंह मीणा, एसपी, धौलपुर राजस्थान।

Hot this week

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img