Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

रातभर रीवा पुलिस करती रही पेट्रोलिंग और दहशतगर्द नेशनल हाइवे में छोड़ गए फर्जी बम

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के नेशनल हाईवे एक बार फिर खौफ़जदा हो गया है। पूर्व की तरह इस बार भी नेशनल हाईवे 133 हनुमना- शाहपुर के बीच बम पाया गया है। इस सूचना के बाद हाईवे में हड़कंप मच गया है। पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता स्थल के लिए रवाना हुआ है। हैरत की बात है कि पुलिस रातभर हाईवे में पैट्रोलिंग करती रही और इसके बाद भी दहशतगर्द बम रखकर रफ़ूचक्कर हो गए।

रीवा में अब बम मिलना आम बात हो चुकी है। दहशतगर्द पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे है। हाईवे में सिलसिलेवार लगातार बम मिले रहे है। लेकिन अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगा है। पुलिस के साथ ही ख़ुफ़िया एजेंसी को लगा काम कर रही है। पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। बावजूद इसके दहशतगर्द एक कदम आगे है। बीते दिन मऊगंज में फर्जी बम मिलने के बाद पुलिस और भी सख्त हो चुकी है। इस इलाके में लगातार पुलिस का पहरा है। ख़ुफ़िया टीमें काम कर रही है, रातभर पुलिस की हाईवे में पेट्रोलिंग लगाई गई है। बावजूद इसके नेशनल हाईवे 133 हनुमना-शाहपुर के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके के लिए रवाना हो चुका है।

आखरी इलाका है हनुमना: हनुमना एमपी का आखिरी इलाका है यहाँ से यूपी का मिर्जापुर जिला मात्रा 25 किलोमीटर दूर है। डमी बम के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को धमकी मिलने से एमपी और यूपी पुलिस सक्रिय है। गौरलतब है की हाईवे में 10 दिन के अंदर यह पांचवा बम है।

पांचवी घटना से पुलिस के उड़े होश: पहली बार बम 21 और 22 जनवरी की रात्रि एक बजे सोहागी थाना अंतर्गत पहाड़ के एक ब्रिज में बम मिलने से हड़कंप मच गया था। हालांकि, बाद में बीडीएस की टीम ने खोखा होने की पु​ष्टि की थी। इसी तरह 26 जनवरी की सुबह मनगवां थाने के आवी हाईवे के ब्रिज में दूसरी बार बम की घटना से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था।वहीं, तीसरा बार गंगेव चौकी के समीप हाईवे में विस्फोटक पदार्थ रखे होने की जानकारी आई थी। जिसको ग्रामीणों ने उठाकर पानी में फेंक दिया था। अब चौथी बार मऊगंज थाने के पटेहरी ओवर ब्रिज में बम मिलने की थी।

रविवार को भी फिर एक फर्जी बम मिला है आम लगातार कार्य भी कर उन शरारती तत्व का पता लगा रहे हैं जो इस तरह अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img