Saturday, April 11, 2026
33.9 C
Bhopal

शिवपुरी में विधायक रघुवंशी का जन दरबारः राेजगार सहायक से फाेन पर कहा- आ जा नहीं मैं तो क्रिया-कर्म भी कर देता हूं

शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी रांची गांव में जनता दरबार लगाने पहुंचे थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक शाम 4 बजे गांव में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनाते हुए विधायक के समक्ष रोजगार सहायक शिवराज धाकड़ की शिकायत की। शिवराज को विधायक के दौरे की जानकारी होने के बावजूद वह जनता दरबार में नहीं पहुंचे थे, ऐसे में जनता की समस्याओं के संबंध में जानकारी देने के लिए काेई अधिकारी ही माैजूद नहीं था। इसे लेकर विधायक रघुवंशी नाराज हो गए।

इसके बाद विधायक रघुवंशी ने रोजगार सहायक शिवराज धाकड़ को काल कर खूब खरी-खरी सुनाई। रोजगार सहायक को डांटने तक तो ठीक था, लेकिन यहां विधायक के बोल भी बिगड़ गए। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने फोन पर पहले पूछा कि कितनी देर लगेगी। इसके बाद बोले कि ‘आ जा नहीं तो मैं क्रिया कर्म भी कर देता हूं, सब जानते हो मेरे बारे में।’ विधायक यहां भी नहीं रुके और फोन काटने के बाद लोगों से कहा कि हरामखोरों को रुकना चाहिए, जब विधायक आ रहा है तो।

दो साल बाद पहुंचे गांवः विधायक वीरेंद्र रघुवंशी दो साल बाद गांव में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे थे। यहां वे कह भी रहे थे कि विधायक रोज-रोज तो आता नहीं है। 2 साल में पहली बार आया हूं। विधायक रोज-रोज 400 गांव में जाएगा क्या? विधायक का यह वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है और इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

Hot this week

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाला बदमाश छूरी के साथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में दहशत...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

Topics

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img