Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

सतना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही पुलिस पार्टी का वाहन कार से टकराया, छह घायल

 सतना के रैगांव विधानसभा अंतर्गत दुर्गापुर गांव में आज मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा प्रदान करने के लिए सतना शहर से जा रहा पुलिस का वाहन एक शिफ्ट कार से टकरा गया। हादसे में लगभग छह पुलिस कर्मी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के आसपास सतना से दुर्गापुर जा रही पुलिस पार्टी का वाहन रेरुआ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।दोपहर एक बजे से है कार्यक्रम: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुर्गापुर में दोपहर एक बजे से हितग्राही सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेकर बूथ विस्तारक कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर को सतना जिले के नागौद और रैगांव क्षेत्र के दुर्गापुर आएंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमानुसार वे खजुराहो से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे नागौद हैलीपैड आएंगे। नागौद के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री श्री चौहान हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर एक बजे रैगांव क्षेत्र के दुर्गापुर ग्राम पहुंचेंगे। दुर्गापुर ग्राम में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान दुर्गापुर हैलीपैड से अपरान्ह 3ः10 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। Updating,,,

Hot this week

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img