Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

सागर में ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, रेंवझा के सरपंच सहित दो की मौत

सागर-रहली मार्ग पर मंगलवार को रात करीब 10.15 बजे ढाना गांव के आगे पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार रेंवझा के सरपंच कैलाश दुबे सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। सरपंच दुबे की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। उनका शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के मुताबिक सरपंच कैलाश दुबे मंगलवार दोपहर पटेनश्रर धाम मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में पटनेश्वर गए थे। यहां सारी व्यवस्थाएं देखने के बाद वे ढाना गांव पहुंचे। यहां लोगों से मुलाकात की। इसके बाद रात करीब सवा दस बजे सापट गांव निवासी अनूप राजौरिया के साथ वापस रेंवझा गांव लौट रहे थे। वे ढाना से कुछ ही आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया। वहीं मौके पर ही सरपंच दुबे व अनूप राजौरिया की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। ढाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

जिला अस्पताल में उमड़े लोग

सुबह ढाना सहित आसपास क्षेत्र में जब सरपंच कैलाश दुबे के निधन की खबर पहुंची तो उनके शुभचिंतक बढ़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। हादसे को लेकर भी तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। अस्‍पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि वह क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और धार्मिक आयोजनों को लेकर हमेशा आगे रहते थे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img