Sunday, April 12, 2026
36.3 C
Bhopal

अंग्रेजी शराब की सात पेटियों के साथ एक गिरफ्तार

कैंट थाना पुलिस ने गुलाबगंज में एक मकान के पीछे दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके कब्जे से अंग्रेजी शराब की सात पेटियां जब्त की गई हैं। हालांकि, इस दौरान दो आरोपित भाग निकले। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर शराब की पेटियों को जब्त की हैं। साथ ही फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह कैंट थाने को सूचना मिली कि गुलाबगंज स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक मकान के पीछे दो-तीन लोग अंग्रेजी शराब की 6-7 पेटियां लेकर बेचने के लिए खड़े हैं। इस पर तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर रवाना की गई। पुलिस टीम ने मंदिर के सामने बने मकान के पीछे जाकर देखा, तो दो-तीन लोग शराब की पेटियों के पास खड़े दिखे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दो व्यक्ति भाग निकले। पकड़ में आए व्यक्ति ने अपना नाम अरबाज पुत्र जमील खान उम्र 18 साल निवासी ढोंगापुरा कैंट बताया। साथ ही भागे हुए दोनों व्यक्तियों के नाम सत्येंद्र पुत्र शिवप्रसाद शुक्ला एवं मधुर पुत्र शिवप्रसाद शुक्ला निवासी गुलाबंगज कैंट बताए। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अंग्रेजी शराब की सात पेटियां, जिनमे 84 बोतलें थीं, जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कैंट थाने में आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई, एसआइ अरविंद सिंह गौड, एएसआइ राजेश भिलाला, वासुदेव रावत, प्रधान आरक्षक महेंद्र कुशवाह, आरक्षक रानू रघुवंशी, राजकुमार रघुवंशी, मुकेश कनेश, सागर आस्के, दिलीप रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रश्मि सेन की भूमिका रही।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img