Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने घर से ही गांजे और अवैध शराब की तस्करी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उसके पास से करीब 3 किलो गांजा, 31 क्वार्टर देसी शराब और नकदी समेत कुल 54,830 रुपये का माल बरामद किया है।

किचन और दीवान में छिपा रखा था नशा
थाना प्रभारी बजरिया शिल्पा कौरव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि द्वारका नगर स्थित बावड़ी के पास बंटी कुचबंधिया के घर में भारी मात्रा में गांजा रखा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जब पुलिस टीम ने सर्च वारंट के साथ छापा मारा, तो घर की तलाशी के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी महिला पुष्पा कुचबंधिया (40) ने गांजा और शराब को घर के किचन और बेडरूम में छिपा कर रखा था। वही जिसके बाद पुलिस ने किचन से एक झोले में गांजा और टिफिन में रखे 21,730 रुपये नकद बरामद किए। साथ ही किचन की बाल्टी से 31 क्वार्टर देसी शराब भी मिली, जिसे वह महंगे दामों पर बेचने के लिए लाई थी। जब पुलिस द्वारा बेडरूम के दीवान की तलाशी ली गई, तो वहां खाकी टेप से लिपटी पन्नी में 3.022 किलोग्राम गांजा मिला।
पुश्तैनी धंधे को दे रही थी बढ़ावा
पूछताछ में सामने आया कि महिला अपने पुश्तैनी धंधे को जिंदा रखने के लिए इस अवैध कारोबार में लिप्त थी। वह झोले में गांजा छिपाकर ग्राहकों तक पहुँचाती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप उसे कहाँ से सप्लाई की जा रही थी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img