Monday, October 26, 2026
20.8 C
Bhopal

अनुपम खेर ने किया कपिल का बचाव, बोले- कश्मीर फाइल्स को लेकर कॉमेडियन की कोई गलत भावना नहीं

द कपिल शर्मा शो में कश्मीर फाइल्स को प्रमोट न करने को लेकर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के चलते कपिल इन दिनो सुर्खियों में हैं। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुपम ने सफाई दी है। उन्होंने कहा मेरे पास फोन आया था, लेकिन यह बहुत सीरियस फिल्म है। इसीलिए मैं कपिल के शो में नहीं गया। दरअसल कपिल पर यह आरोप लगा था कि कमर्शियल फिल्म नहीं होने के कारण कपिल ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को शो में नहीं बुलाया।कपिल की कोई गलत भावना नहीं है: अनुपमहाल ही में दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा, मैं कई बार इस शो पर जा चुका हूं। कपिल की तरफ से दो महीने पहले मेरे पास फोन आया था। मैं इस शो में पर इसलिए नहीं गया क्योंकि ये एक फनी शो है। मैंने अपने मैनेजर से कहा कि ये फिल्म बहुत सीरियस है। इसके लिए मैं शो में नहीं जा सकता हूं। मुझे नहीं लगता है कि कपिल की हमें या हमारी फिल्म को लेकर कोई गलत भावना है।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img