Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

अब ग्वालियर डीआरडीई में हाे सकेगी जीनाेम सिक्वेंसिंग, जानें कैसे

कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के बारे में पता लगाने के लिए डीआरडीई ग्वालियर अब सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कर सकेगा। देश में जीनोमिक वैरिएशन की मानिटरिंग के लिए गठित मल्टी एजेंसी इंस्कोग ने डीआरडीई लैब को मान्यता दे दी है। अब यह लैब ग्वालियर ही नहीं देशभर के किसी भी शहर के कोरोना सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट दे सकेगा। डीआरडीई डायरेक्टर डा. एमएम परीदा इसी सिलसिले में दिल्ली में हैं। डीआरडीई को इंस्कोग की ओर से लागइन आइडी और पासवर्ड मिल गए हैं। प्रदेश में ग्वालियर पहला शहर होगा जहां कोरोना सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जांच हो सकेगी। ग्वालियर से दिल्ली के लिए भेजे गए सैंपलों में अभी तक एक भी रिपोर्ट नहीं मिली है।

ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी में जिस तरह डीआरडीई ने पहली और दूसरी लहर में आगे आकर योगदान दिया था, उसी तरह अब कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाने के लिए डीआरडीई आगे आया है। वर्तमान में डीआरडीई दिल्ली के सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कर रहा है और यहां के एक वैज्ञानिक के संक्रमित होने के बाद ओमिक्रोन की पुष्टि भी की जा चुकी है। डीआरडीई ने सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जीआरएमसी को पत्र भी लिखा था जिसके बाद इंस्कोग से मान्यता की जरूरत थी। अब यह मान्यता भी मिल गई है। गाैरतलब है कि इंस्कोग (द इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंर्साेटियम ) जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए एक राष्ट्रीय फोरम व एजेंसी है जिसमें देश की 37 लैब संबद्ध हैं। गुरुवार को ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद विवेक शेजवलकर के ध्यानाकर्षण पर यह कहा भी था कि डीआरडीई को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए मान्यता दिलाने हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इंस्कोग एक राष्ट्रीय फोरम व एजेंसी हैः

-37 लैब संबद्ध हैं इस एजेंसी से देशभर में

-डीआरडीई ग्वालियर ने कोविड सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए किया था आवेदन

-ग्वालियर में अभी तक एक भी सैंपल की नहीं आई थी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट

वर्जन-

अब डीआरडीई सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कर सकेगा। डीआरडीई ग्वालियर को कोरोना सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इंस्कोग की मान्यता मिल गई है। डीआरडीई अब अपना घोषणा पत्र दायर कर रहा है। इंस्कोग की ओर से आइडी-पासवर्ड दिए जा रहे हैं। अब डीआरडीई सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कर सकेगा।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img