Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

अमेरिका से भी आई 74 लाख के पैकेज वाले साफ्टवेयर इंजीनियर की प्रविष्ठी

समाजसेवी मिश्रीलाल गोयल की स्मृति में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए विजय नगर स्थित गिरधर महल पर पांच से सात मार्च तक होने वाले मुफ्त अभा युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां अब कोरोना संक्रमण काल के टलने के बाद तेज गति से की जा रही हैं। देश के हिंदी भाषी छह राज्यों में 100 शहरों में प्रविष्ठि फार्म संकलन हेतु केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। प्रविष्ठियां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब तक 500 से अधिक प्रविष्ठियां मिल चुकी हैं।

इनमें अमेरिका के शिकागो शहर में 74 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर कार्यरत साफ्टवेयर इंजीनियर की प्रविष्ठी भी शामिल है। सम्मेलन में एक हजार से अधिक प्रत्याशियों के भाग लेने की उम्मीद है। महासभा के समन्वयक संतोष गोयल, अध्यक्ष सतीश गोयल और अजय बंसल ने बताया कि अब तक प्राप्त प्रविष्ठियों में डाक्टर्स, इंजीनियर्स, सीए, सीएस, एमबीए एवं अन्य उच्च शिक्षित प्रत्याशियों के अलावा स्वयं के रोजगार में स्थापित प्रत्याशी भी शामिल हैं।

देश के हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के 100 शहरों में प्रविष्ठियां संकलन करने हेतु केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं। प्रविष्ठियां मिलने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है, लेकिन अब तक लगातार 500 से अधिक प्रविष्ठियां मिल चुकी हैं, जबकि इतनी ही प्रविष्ठियां 25 फरवरी के पहले आने की उम्मीद है।

बहुरंगी परिचय पुस्तिका भी

सम्मेलन के लिए बहुरंगी परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है। परिचय पुस्तिका के प्रभारी नवीन गोयल मनोनीत किए गए हैं। सम्मेलन में एक सत्र विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशियों के लिए भी रखा जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिनमें एलबी अग्रवाल एवं रमेश तायल तथा महिला समितियों में उर्मिला गोयल एवं पुष्पा गुप्ता संयोजक मनोनीत किए गए हैं। सम्मेलन के दौरान स्पाट पंजीयन की व्यवस्था भी प्रभावी रहेगी ताकि बाहर से आने वाले प्रत्याशी एवं पालक भी इस मंच का उपयोग कर अपने बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ जीवनसाथी का चयन कर सकें।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img