Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

अलर्ट जारी, तीन दिन रहेगी शीतलहर, 48घंटे में गिरा 10 डिग्री तापमान

विदिशा। मौसम में आए बदलाव के चलते पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है। दिन का तापमान भी चार से पांच डिग्री गिरा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को रात का तापमान 3.5 डिग्री और दिन का तापमान 18 डिग्री रहा। दिन भर चली ठंडी हवाओं के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। इधर कृषि विभाग ने शीतलहर के चलते फसलों पर पाला पड़ने की संभावना जताई है। बता दें कि इस माह शुरू से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कंपकपा देनी वाली सर्दी से लोग बेहाल हैं। लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक कड़कड़ाती ठंड कई सालों बाद महसूस की गई है। मौसम विज्ञानी सतेंद्रसिंह तोमर का कहना है कि यह पूरा माह ही शीतलहर की चपेट में रहेगा, लेकिन तीन दिन अभी कड़कड़ाती ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में ही 8.6 डिग्री से गिरकर पारा 3.5 डिग्री पर सिमट गया है। आगामी समय में पारा शून्य डिग्री के आसपास भी पहुंच सकता है। उत्तर एवं उत्तर पश्चिम से चल रही हवाओं के कारण ठंडक अधिक है और यह फसलों के लिए नुकसान पहुंचा सकती है। कृषि उप संचालक पीके चौकसे ने बताया कि खेतों में हल्की सिचाई करें और जिस रात पाला पड़ने की संभावना हो उस रात 12 से 2 बजे के बीच 10-20 फिट के अंतर से किसान मेढ़ों पर कचरा डालकर आग जलाएं। उन्होंने बताया कि अगर पाला पड़ गया हो तो सुबह-सुबह एक लंबी रस्सी लेकर खेत के दोनों और दो व्यक्ति रस्सी पकड़कर इस तरह चलें कि रस्सी की रगड़ से पौधे हिल जाएं और पौधों पर जमी बर्फ या ओस की बूंद झड़कर गिर जाएं। इससे कुछ हद तक फसलों को बचाया जा सकता है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img