Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

आज से स्कूल खोलने के आदेश… पर इंदौर में निजी स्कूलों को तैयारी में लगेंगे तीन-चार दिन

कोरोना के घटते संक्रमण के बाद राज्य शासन ने कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के आदेश किए हैं, पर अचानक हुए आदेश के कारण निजी स्कूल तैयार नहीं हैं। स्कूल खुलने में तीन-चार दिन लग सकते हैं। दूसरी तरफ सर्दी-खांसी के संक्रमण को देखते हुए अभिभावक पहली से आठवीं कक्षा तक के छोटे बच्चों को फिलहाल स्कूल भेजने को तैयार नहीं हैं। वे चाहते हैं कि छोटे बच्चाें को कोरोना का टीका लगने तक सावधानी बरती जानी चाहिए।

इस बीच शासकीय स्कूल तो एक फरवरी से खुल जाएंगे लेकिन यहां भी बच्चों के पूरी तरह आने में कुछ दिन लगेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास का कहना है कि बच्चे भले ही स्कूल नहीं आ रहे हैं, लेकिन शासकीय स्कूलों में स्टाफ तो आ रहा है। हमारी तैयारी तो पूरी है लेकिन एक फरवरी से स्कूल खुलने के बाद भी पहले दिन से सभी बच्चों का आना मुश्किल है। आमतौर पर विद्यार्थी अपने साथियों से बात करके पूरी तरह स्कूल खुलने पर ही आना शुरू करेंगे।

निजी सीबीएसइ स्कूलों के संगठन सहाेदय के अध्यक्ष यूके झा और सचिव कंचन तारे ने बताया कि सोमवार को हमारे समूह की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि 14 फरवरी से स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन तब तक एक फरवरी से स्कूल खोलने का शासन का आदेश नहीं आया था। अब मंगलवार को सभी स्कूलों से एक बार फिर बात करेंगे। एक फरवरी से स्कूल खोलना तो संभव नहीं होगा, लेकिन तैयारी करके अगले तीन-चार दिन और सप्ताहभर में एक-एक करके सारे स्कूल खुलते जाएंगे। कई स्कूलों में 14 फरवरी से नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा आफलाइन होने जा रही है।

उधर एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया। इसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कक्षा एक से बारह तक के स्कूल अतिशीघ्र खोलने की मांग की गई। साथ ही आरटीई की बकाया राशि का भुगतान करने, मान्यता नवीनीकरण सहित अन्य समस्याओं को हल करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण खरात, आरबी प्रजापति, विनोद शर्मा, मनोज मिश्रा आदि मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img