Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

इंदौर के मरीमाता चौराहे पर सिर में टामी मारकर की थी हत्या, तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

15वीं बटालियन के पास मंगलवार देर रात युवक के सिर में टामी मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपितों को सदर बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित निहाल गोस्वामी, गौरव और अभिषेक ने मिलकर हत्या की थी। तीनों आरोपित शुक्ला ब्रदर्स की बस के चालक और कंडक्टर हैं।

एसीपी राजीव भदौरिया ने बताया कि रात करीब 11 बजे मरीमाता पेट्रोल पंप के पास लोगों ने वायरलेस पर सूचना दी थी कि सड़क पर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा है, उसके पास एक टामी भी पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस तभी से आरोपितों की तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि 34 वर्षीय गुलशन उर्फ कालू सिंधी उनसे आए दिन वसूली करता रहता था। कालू पर हत्या, अवैध वसूली के संबंध में पहले से ही करीब छह मामले दर्ज हैं। मंगलवार को भी कालू बस चालकों व कंडक्टरों से वसूली कर रहा था। इसके बाद आरोपितों से उसका विवाद हुआ और आरोपितों ने मारपीट के दौरान टामी से मारकर उसकी हत्या कर दी।

सरवटे बस स्टैंड पर हुआ था विवाद

पुलिस के पास शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि वह गौरव के साथ उज्जैन गया था, जहां पर नानाखेडा में उसने शराब पी थी। इसके बाद दोनों बस लेकर इंदौर आ गए। यहां सरवटे बस स्टैंड पर उनका विवाद हुआ था। इसके बाद वह जब मरीमाता पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img