Monday, October 26, 2026
22.9 C
Bhopal

खतरनाक मकसद से भोपाल आए थे बांग्लादेशी आतंकी

भोपाल से गिरफ्तार जमात-ए-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) के आतंकी तालिबान को फॉलो करते हैं। वे संगठन में फुल और दूसरा पार्ट टाइम भर्ती करते थे। इनके टारगेट पर भोपाल के युवा थे। गिरफ्तार चार आतंकियों में से एक JMB की स्टूडेंट्स ब्रांच इस्लामी छात्र शिविर (ICS) से भी जुड़ा है। ये खुलासा आतंकियों से पूछताछ में हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि भोपाल में उन्हें ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल रहा था। वे यहां के युवाओं का ब्रेनवॉश करने में नाकाम रहे। एक आतंकी उत्तर प्रदेश के सहारनुपर और तीन बांग्लादेश के रहने वाले हैं। चारों ने यूपी के सहारनपुर से फर्जी डॉक्यूमेंट बनवाए थे।एटीएस ने चारों आतंकियों को भोपाल की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने 28 मार्च तक के लिए रिमांड पर दिया है। एटीएस जल्द ही आतंकियों को सहारनपुर ले जाएगी। इनके दस्तावेज बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।निशातपुरा में बांटा जिहादी साहित्य एडीपीओ नीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आतंकियों ने भोपाल के निशातपुरा इलाके में जिहादी साहित्य बांटा है। जिहादी साहित्य के जरिए ही युवाओं का ब्रेनवॉश कर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश रची। एटीएस सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों के बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी जानकारी ली है।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img