Thursday, July 2, 2026
26.7 C
Bhopal

जबलपुर में पश्चिमी विक्षोभ की आहट से कमजोर पड़ी ठंड

नए पश्चिमी विक्षोभ की आहट से जबलपुर में ठंड एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। सुबह बर्फीली हवाएं लोगों को सिहराती रही। लेकिन जैसे ही धूप निकली ठंड के तेवर नरम पड़ गए। सूरज की तीखे तेवरों से ठंड का असर कम हो रहा है। हालांकि तापमान 10 के नीचे रहने से वातावरण में हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से तापमान बढ़ने से ठंड अब कुछ कम होगी। लेकिन तीन फरवरी के बाद ठंड एक बार फिर पलटवार कर कहर ढा सकती है।उत्तरी हवाओं में घुली पश्चिमी गर्माहट:दरअसल मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। पहाड़ों से आ रही उत्तरी हवाओं में पश्चिमी हवा की गर्माहट भी घुली रही। जिससे तापमान में बढ़ने से दिन में वातावरण में ठंडक का असर कम रहा। अधिकतम तापमान में 23 से बढ़कर 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी 2.5 घटकर 9.5 डिग्री पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी और दर्ज की जाएगी।

कड़ाके की ठंड से मिली राहत: लोगों को कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिली है। विदित हो कि बीते 24 जनवरी 2022 से ऐसी गलाव वाली ठंड पड़ रही थी कि लोगाें की दिनचर्या ही बदल गई थी। वातावरण में घुली पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के कारण गलाव वाली ठंड से लोग परेशान थे। सुबह से शाम और रात को गर्म कपड़ों के बिना नहीं निकल रहे थे।

Hot this week

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर रेलवे रिटायर्ड कर्मचारी से 7.40 लाख की साइबर ठगी

​ग्वालियर। पेंशन वेरिफिकेशन का झांसा देकर साइबर ठगों ने...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img