Thursday, July 2, 2026
30.6 C
Bhopal

इंदौर के होलकर कालेज अब विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट को सर्वर में भी रखेगा सुरक्षित

प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय होलकर विज्ञान कालेज ने अनोखी कोशिश शुरू की है। इसके तहत अब विद्यार्थियों द्वारा बनाए जाने वाले इंटर्नशिप, फील्ड वर्क और प्राेजेक्ट रिपोर्ट को सर्वर पर रखना शुरू किया जा रहा है। इससे हमेशा के लिए विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट हार्ड कापी के साथ साफ्ट कापी में भी कालेज के पास सुरक्षित रहेगी।

इसके पहले तक होलकर कालेज सहित सभी शासकीय और प्राइवेट कालेज प्राेजेक्ट की हार्ड कापी जमा कराते रहे हैं। इससे कई बार प्रोजेक्ट खराब हो जाते थे और कुछ समय बाद इन्हें दोबारा तलाशना भी मुश्किल हो जाता था। होलकर कालेज ने प्रोजेक्ट अपलोड करने के लिए अपने पोर्टल पर विशेष विकल्प शुरू किया है जिससे विद्यार्थी प्रोजेक्ट अपलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी को अधिकतम 10 एमबी की फाइल बनानी होगी और इसे अपलोड करना होगा।

होलकर विज्ञान कालेज के प्राचार्य डा. सुरेश टी. सिलावट का कहना है कि लंबे समय से प्रोजेक्ट को सुरक्षित रखने की समस्या बनी हुई थी। इसे दूर करने के लिए आइटी विभाग के कुछ प्रोफेसर की टीम बनाई गई थी। चूंकि संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा है। इस लिहाज से पहले पोर्टल के सर्वर की क्षमता को देखा गया और उसके बाद एक माड्यूल तैयार किया गया जिस पर सभी विद्यार्थी घर बैठे फाइल अपलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की सफलता के बाद अन्य कामों में भी इसका उपयोग किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा काम आनलाइन हो सके।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img