Thursday, July 2, 2026
27.7 C
Bhopal

जानिए कब अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

 ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन, अस्त व उदय होने का सीधा प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। पंचांगीय गणना के अनुसार देव गुरु बृहस्पति 22 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। देवगुरु 23 मार्च तक इसी अवस्था में रहेंगे। गुरु के अस्त होने से चार राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

गुरु शुभ फल देने वाला ग्रह माना गया

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में गुरु शुभ फल देने वाला ग्रह माना गया है। जातक की जन्म कुंडली में अगर गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। गुरु कमजोर अवस्था में होने पर व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कर्क राशि में उच्च तथा शनिदेव की मकर राशि में नीच

गुरु धनु व मीन राशि के स्वामी हैं। यह कर्क राशि में उच्च तथा शनिदेव की मकर राशि में नीच के माने जाते हैं। गुरु के अस्त होने की अवस्था में मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि वाले जातकों को विशेष लाभ होगा। गुरु के प्रभाव से इन राशि के जातको को व्यापार में लाभ तथा करियर में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

गुरु की कृपा से होता है लाभ

गुरु को धन-संपदा,सुख-समृद्धि,शिक्षा, धार्मिक कार्य आदि का कारक माना जाता है। देवगुरु 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है, उस व्यक्ति को जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img