Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

नर्मदा जयंती पर आठ फरवरी को मध्‍य प्रदेश के 11 जिलों में निर्झरणी महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। नर्मदा नदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए राज्य सरकार निर्झरणी महोत्सव मना रही है। आयोजन नर्मदा जयंती (आठ फरवरी) पर प्रदेश के 11 जिलों में होगा। इस दौरान नर्मदा किनारे विकसित संस्कृति के विविध रूपों का प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाएगा। फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे हुआ है। देश में नीर, नदी और नारी तीनों पूजनीय हैं। इसी दृष्टि से प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा के प्रति धन्यता का भाव प्रकट करने का महोत्सव मनाया जा रहा है।

संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि नर्मदा जयंती पर अमरकंटक, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), नेमावर (देवास), बरमान घाट (नरसिंहपुर), ओंकारेश्वर (खंडवा), मंडलेश्वर (खरगोन), डही (धार) और बड़वानी जिलों में निर्झरणी महोत्सव आयोजित होगा।

सभी स्थानों पर जनजातीय और लोक नृत्य, लीला नाट्य गायन, वादन आदि की प्रस्तुति दी जाएंगी। नर्मदा जी की कथाओं पर आधारित जनजातीय चित्रों की प्रदर्शनी, रामायण में वर्णित वनवासी चरित्रों पर केंद्रित एकाग्र चित्र प्रदर्शनी और मां नर्मदा पर केंद्रित ‘जीवन रेखा’ और ‘राग आफ रिवर नर्मदा’ फिल्म दिखाई जाएंगी। वहीं स्थानीय प्रशासन प्रभातफेरी एवं आरती का आयोजन करेगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img