Saturday, March 21, 2026
26.4 C
Bhopal

पुलिसकर्मियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 50 करने की खबर, जानिए इसका सच

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट की उम्र अब 10 साल कम कर दी गई है. मतलब यूपी में पहले रिटायरमेंट की उम्र 60 साल थी जिसे घटाकर 50 साल कर दिया गया है. अब इस वायरल संदेश पर यूपी पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 50 करने की खबर पूर्ण रूप से भ्रामक है. कृप्या बिना सत्यापन के भ्रामक पोस्ट कर अफवाह नहीं फैलाएं.

20 मार्च तक रिपोर्ट जारी करने का था निर्देशउत्तर प्रदेश में 50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर करने के लिए स्क्रीनिंग रिपोर्ट आगामी 20 मार्च तक मुख्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं. विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखकर 50 साल या इससे अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कराने को कहा था और 30 नवंबर 2021 तक स्क्रीनिंग रिपोर्ट मांगी थी. लेकिन अभी तक सभी पुलिसकर्मियों की यह रिपोर्ट मुख्यालय में जमा नहीं की गई है. इसे लेकर मुख्यालय ने एक नोटिस जारी किया है और 20 मार्च 2022 तक हर हाल में रिपोर्ट मांगी है.वायरल पोस्ट के मुताबिक 30 मार्च 2021 तक जिन पुलिसकर्मियों की उम्र 50 या इससे अधिक होगी उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी. इसके आधार पर पुलिस विभाग इसके आधार पर भ्रष्ट, दागी, लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर करने की कार्रवाई करेगा. पिछले कुछ सालों में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने कई आईएएस अफसरों सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायरमेंट देने का फैसला किया है. सरकार की कोशिश है कि इसके जरिए कानून व्यवस्था सुधारी जाए.

Hot this week

नशे और जुए की लत ने इंजीनियर को बनाया चोर, घर में घुसकर महिला से की झूमाझटकी

​इंदौर। शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर...

हमीदिया अस्पताल: 3 दिन में दूसरी बार ‘मरे’ नवजात में दिखी हरकत, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में...

भोपाल: गैस किल्लत के बीच खाद्य विभाग का छापा, 36 सिलेंडर जब्त

​भोपाल। राजधानी में जारी एलपीजी संकट के बीच खाद्य...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की जेल

​इंदौर। शादी का झूठा झांसा देकर नर्स के साथ...

विदेश में नौकरी के नाम पर ‘साइबर गुलामी’ का काला खेल, MP में बड़ा पर्दाफाश

​मध्य प्रदेश राज्य साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

Topics

अलविदा जुमा: इबादत के साथ दी गई रमजान को विदाई, मुल्क में अमन-चैन की दुआ

​भोपाल। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी 'अलविदा जुमा' पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img