Tuesday, May 5, 2026
23.1 C
Bhopal

रिश्तों का कत्ल: समधी ने महिला गार्ड से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का दबाव बनाया

भोपाल (मिसरोद): राजधानी के मिसरोद इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसके ही समधी (बहू के पिता) द्वारा पिछले 8 महीनों से दुष्कर्म किए जाने की घटना उजागर हुई है। आरोपी न केवल महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था, बल्कि उसे अपने ही दफ्तर के मालिक को झूठे केस में फंसाकर मोटी रकम वसूलने के लिए मजबूर भी कर रहा था।

मजबूरी का उठाया फायदा

​पुलिस के अनुसार, 45 वर्षीय पीड़िता एक प्राइवेट एजेंसी में गार्ड की नौकरी करती है। पीड़िता का पति अपहरण के एक मामले में जेल में है। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी समधी ने उसे शादी का झांसा दिया और यह कहकर मेल-जोल बढ़ाया कि उसका पति अब जेल से बाहर नहीं आएगा। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार अनैतिक संबंध बनाए।

साजिश: मालिक को फंसाने का बनाया प्लान

​हैरानी की बात यह है कि आरोपी अब महिला पर अपनी ही सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक (बॉस) के खिलाफ रेप और एट्रोसिटी एक्ट का झूठा मामला दर्ज कराने का दबाव बना रहा था। उसका मकसद मालिक को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठना था। जब पीड़िता ने इस साजिश का हिस्सा बनने से मना किया, तो आरोपी उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

​आरोपी की हरकतों और लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने मिसरोद थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img