Sunday, August 23, 2026
28.1 C
Bhopal

दमकल की देरी ने खाक कर दी रजाई-गद्दे की दुकान, 20 फीट ऊंची उठीं लपटें

भोपाल (कटारा हिल्स): राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक रजाई-गद्दे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें करीब 20 फीट की ऊंचाई तक उठती नजर आईं। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नगर निगम के फायर अमले के खिलाफ भारी आक्रोश है।

45 मिनट देरी से पहुंची दमकल

​घटना स्प्रिंग वैली स्थित ‘श्री वृंदावन फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट’ के बगल में स्थित दुकान की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब पौन घंटे (45 मिनट) की देरी से मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि दमकल समय पर आ जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

गाड़ी खराब होने का बहाना

​मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब दमकल की गाड़ी पहुंची, तो वह भी तकनीकी रूप से पूरी तरह दुरुस्त नहीं थी।

​”एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि कर्मचारियों ने पहले गाड़ी खराब होने की बात कही। काफी देर तक वे संसाधन जुटाते रहे और गाड़ी ठीक करने के बाद आग बुझाने का काम शुरू हो सका।”

​जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह जल चुका था। गनीमत रही कि आग पास के रेस्टोरेंट तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

सबूतों के अभाव में नकली नोट मामले का आरोपी बरी, पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

​बैतूल/आमला। जिला अदालत ने नकली नोट रखने और छापने...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img