Sunday, August 23, 2026
28.1 C
Bhopal

ईद और चेतीचांद पर बदला रहेगा भोपाल का ट्रैफिक, निकलने से पहले पढ़ें यह रूट प्लान

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा (चेतीचांद) और शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। बैरागढ़ और ईदगाह हिल्स की ओर जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन रहेगा। असुविधा से बचने के लिए नागरिक वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।

आज शाम: बैरागढ़ में शोभायात्रा, इन रास्तों पर रहेगा पहरा

​शुक्रवार शाम 5 बजे से बैरागढ़ में सिंधी समाज की विशाल शोभायात्रा निकलेगी। ब्रिज निर्माण और भीड़ को देखते हुए दोपहर 4 बजे से ही रूट बदल दिए जाएंगे:

  • इंदौर/सीहोर जाने वाले वाहन: लालघाटी से बैरागढ़ जाने के बजाय नरसिंहगढ़ तिराहा, गांधीनगर और मुबारकपुर बायपास होकर निकलेंगे।
  • शहर में आने वाले वाहन: इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को खजूरी बायपास से मुबारकपुर और एयरोसिटी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • स्थानीय ग्रामीण: भोरी जोड़ से मुबारकपुर और गांधीनगर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

कल सुबह: ईदगाह और मस्जिदों के पास भारी वाहनों की नो-एंट्री

​शनिवार सुबह 6 बजे से ईद की नमाज के मद्देनजर शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था ऐसी रहेगी:

  • बस यात्रियों के लिए: इंदौर, उज्जैन और राजगढ़ से आने वाली बसें नादरा बस स्टैंड नहीं जा सकेंगी। इन्हें हलालपुर बस स्टैंड पर ही रोक दिया जाएगा।
  • शहर के भीतर: लालघाटी से रॉयल मार्केट और हमीदिया अस्पताल की ओर जाने वाली बीसीएलएल की बसों और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन वीआईपी रोड का उपयोग कर सकेंगे।
  • नमाजियों के लिए रास्ते: पैदल और निजी वाहनों से जाने वाले लोग भोपाल गेट, तरुण पुष्कर, गोलघर और परी बाजार होकर ईदगाह पहुंच सकेंगे।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

पुराने सिक्कों के नाम पर कॉल कर मोबाइल और व्हाट्सऐप हैक, परिचितों से मांगे पैसे

​शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब पुराने सिक्के खरीदने का...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img