Monday, September 28, 2026
20.5 C
Bhopal

प्रेमिका की मदद से फरारी काट रहा था गैंगस्टर सलमान लाला, इंदौर पुलिस ने पिस्टल-कारतूस सहित गिरफ्तार

प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल परिसर में गोलीकांड कर भागा गैंगस्टर सलमान लाला प्रेमिका की मदद से फरारी काट रहा था। पुलिस ने जब उसको राजवाड़ा क्षेत्र से पकड़ा तो युवती फरार हो गई। सलमान के पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला है।

चौहान नगर (खजराना) निवासी एंबुलेंस संचालक सद्दाम को गैंगस्टर सलमान लाला ने गोली मार दी थी। एक अन्य एंबुलेंस संचालक इमरान से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद चल रहा था। संयोगितागंज थाना पुलिस ने इमरान को तो पकड़ लिया लेकिन सलमान फरार हो गया। गुरुवार रात एमजी रोड़ थाना पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपित को राजवाड़ा क्षेत्र से पकड़ लिया। उस वक्त उसके साथ एक युवती थी। वह उसकी मदद से ही 

सभ्रांत परिवार की युवतियों को फंसाता है गुंडा

सलमान लाला के खिलाफ एमआइजी, खजराना और विजय नगर थाना में कई केस दर्ज हैं। आरोपित सभ्रांत परिवार की लड़कियों और लड़कों को फंसा लेता है। उनके साथ पब-होटलों में ड्रग पार्टियां करता था। साकेत क्षेत्र के विवादित बिल्डर की लड़की से भी उसकी दोस्ती थी। खजराना थाना पुलिस ने तो पार्लर संचालिका की शिकायत पर लाला पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था।

अपराध के दलदल में उतार देता है गुंडा

पुलिस को यह भी जानकारी मिली की वह सभ्रांत परिवार के युवकों के वाहनों का वारदात में उपयोग में लेता है। बाद में उनसे ही वारदात करवाने लगता है। बदनामी और ब्लैकमेलिंग के कारण लोग उसकी शिकायत तक नहीं करते।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img