Sunday, February 22, 2026
31.6 C
Bhopal

फांसी की सजा के बाद सिमी आतंकियों की सुरक्षा बेहद सख्त, गृह मंत्री ने जायजा लिया

अहमदाबद सीरियल ब्लास्ट के दोषी सात सिमी आतंकी भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं। इनमें से छह को फांसी की सजा सुनाई गई है, जबकि एक को आजीवन कारावास की सजा भुगतना है। बम ब्लास्ट का फैसला पिछले दिनों आने के बाद कैदियों की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। उधर मंगलवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के सुरक्षा इंतजामों पर संतोष जाहिर किया।

गृह एवं जेल मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने जेल में हाल ही में मंत्रालय में बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की पड़ताल के लिए जेल का दौरान किया। उनके साथ अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा, महानिदेशक जेल अरविंद कुमार, एडीजी डा. अशोक अवस्थी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डा. मिश्रा ने सेंट्रल जेल में अण्डा सेल और हाई सिक्योरिटी सेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी सिस्टम, वाकी-टाकी कंट्रोल रूम, हाई मास्ट लाईट इत्यादि का बेहतर प्रबंध है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात की पेट्रोलिंग, पैरी-फैरी पेट्रोलिंग और अकस्मात पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हाट लाइन व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) विजय खत्री और एडीएम यादव के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया जाकर जेल में सुरक्षा व्यवस्थाओं संबंधी रिपोर्ट एडीजी जेल गाजीराम मीणा की अध्यक्षता वाली कमेटी को सौंपी जाएगी।

पुलिस गश्त भी बढ़ी

पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा है कि सेंट्रल जेल के आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस जेल के चारों तरफ पेट्रोलिंग करेगी। इस दौरान जेल के आसपास संदिग्ध हालात में घूमते पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...

भेल स्पोर्ट्स क्लब के पास जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

​भोपाल। शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेल स्पोर्ट्स...

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img