Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती के 30 साल पुराने भजन से चढ़ा मध्‍य प्रदेश का सियासी पारा

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भजन के वीडियो और उनकी प्रतिक्रिया से मध्य प्रदेश में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। मंगलवार को ट्विट कर उमा भारती ने एक वीडियो साझा किया और लिखा कि मैं कोई बात भूल नहीं सकती। उनके मुताबिक ये भजन 30 साल पहले शिवराज सिंह चौहान ने सुना था, तब से उन्हें पसंद है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने (शिवराज सिंह चौहान) दो दिन पहले ये भजन सुनाने का आग्रह किया था। मैंने तुरंत उस भजन की रिकार्डिंग कर उन्हें भेज दिया है। उमा ने लिखा कि आश्चर्य इस बात का है कि 30 साल बाद भी वह भजन ज्यों का त्यों याद रहा। इसके अगले ट्विट में लिखा कि आप लोग समझ लीजिए कि मैं कोई बात भूल नहीं सकती हूं।

उन्होंने कहा था कि पार्टी को सत्ता मैं दिलाती हूं, राज कोई और करता है

दरअसल, उमा भारती के सुर मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन और सत्ता को कई मामलों पर असहज करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी को सत्ता मैं दिलाती हूं, राज कोई और करता है। उन्होंने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जताई है, जिससे संगठन का बड़ा धड़ा चिंतन की मुद्रा में देखा जा रहा है।

भजन के बोल पर सभी का ध्यान-वीडियो में उमा भारती जो भजन गुनगुना रही हैं, उसके बोल हैं, तेरे चरण कमल में श्याम लिपट जाउं रज बन के। इसमें कमल को लेकर चर्चाएं ज्यादा हैं। उमा भारती शराबबंदी को लेकर कई बार अभियान शुरू करने की घोषणा कर चुकी हैं, लेकिन हर बार तय तारीख से पहले ही उन्हें अभियान टालना पड़ता है। 14 फरवरी से भी उन्होंने शराबबंदी अभियान की घोषणा की थी, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। इधर, कांग्रेस भी शराबबंदी के मुद्दे पर उनका साथ देने की घोषणा करती रही है। लेकिन तारीखें बढ़ाने पर वही उमा भारती को घेरने लगी है।

Hot this week

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

Topics

भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे के पास 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, भारी हंगामा

​भोपाल। राजधानी के हृदय स्थल पॉलिटेक्निक चौराहा (मानस भवन...

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img