Saturday, March 7, 2026
27 C
Bhopal

बिजली की चोरी का पंचनामा बनाया तो जेई को कुएं में फेंका, लाइनमैन व हेल्पर को खदेड़ा

सीहोर। मंगलवार की दोपहर बिजली चोरी के आरोपितों के खिलाफ विद्युत अमले की कार्रवाई करना उस समय गहमा गया, जब आरोपितों ने विद्युत अमले के साथ गाली देते हुए जेई को कुएं में फेंक दिया। साथ ही मौजूद कर्मचारियों को पीटने के लिए आरोपित डंडे लेकर उनके पीछे दौड़े। कर्मचारियों ने मौके से भागकर तथा जेई ने कुएं से जैसे-तैसे बहार निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपितों ने जेई के दो मोबाइल फोन तथा जब्त किए गए विद्युत उपकरण भी छीन लिए। जेई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

विद्युत वितरण कंपनी के इछावर वितरण केंद्र का अमला सहायक प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर को विद्युत पंप कनेक्शनों के रुटीन चैकिंग के लिए इछावर से सात किमी दूर स्थित गांव ढावला माता गए थे। इस दौरान जब अमले को सुल्जनसिंह पिता नंदसिंह, भोजराज पिता रमेश परमार और कैलाश पिता देवीसिंह के तीन विद्युत पंप बिना कनेक्शन के चलते हुए मिले। इस पर कर्मचारियों ने पंप मालिकों के खिलाफ पंचनामा तैयार कर विद्युत उपकरण स्टार्टर, तार आदि जब्त कर लिए। इसी बीच कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली गलोच करते हुए कुएं के पास खड़े जेई को धक्का देकर कुएं में फेंक दिया तथा दूर तक कर्मचारियों को मारने के लिए डंडे लेकर उनके पीछे दौड़े। इस पर कर्मचारी अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गए। जेई चंद्रशेखर सिंह ने जैसे तैसे कुएं से निकलकर अपनी जान बचाई। जेई का कहना है कि इस दौरान आरोपितों ने मेरे दोनों मोबाइल फोन और जब्त किए गए स्टार्टर, तार आदि विद्युत उपकरण भी छीन लिए।

100 डायल को फोन, मौके पर नहीं पहुंच

कुएं के पास स्टार्टर व तार जब्त कर जब जेई चंद्रशेखर सिंह आरोपितों से बात करने लगे तो बनाए गए पंचनामा का विरोध जताते हुए जेई को पानी से भरे में धकेल दिया, जिसे देख साथी विद्युत कर्मचारी घटना का वीडियों बनाते हुए बचाव करने लगे, तो आरोपितों ने कुएं पहले तो पत्थर फेकें उसके बाद कर्मचरियों ने तरफ डंडा लेकर उन्हें खदेड़ दिया। इस बीच जेई तैरकर कुएं में लगे पत्थरों के सहारे बाहर निकलकर भाग गया। इस बीच 100 डायल को फोन किया, लेकिन वह इवेंट पर होने से समय पर नही पहुंच सकी, जिसके बाद विद्युत कर्मचारियों ने इछावर थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जेई चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट पर तीन आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 307, 353, 294 और 506 आदि के तहत मामला मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img