Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

बैतूल में 4.2 डिग्री तक लुढ़का पारा, फसल पर जम गई ओस की बूंदें

उत्‍तर से आ रही बर्फीली हवाओं के असर से सूबा ठिठुर रहा है। बैतूल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन भी खासा प्रभावित हो रहा है। जिले में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात इस सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.2 डिग्री पर पहुंच गया।सर्द हवाओं के असर से बैतूल बाजार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में जम गईं। सुबह आठ बजे तक फसल पर ओस जमी नजर आई। बैतूल बाजार के किसान धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि रात को कड़ाके की ठंड से खेतों में बर्फ जमी नजर आई। इस ठंड से से गेंहू की फसल को को बहुत फायदा पहुंचा है, लेकिन चना और मटर की फसल को नुकसान होने की संभावना है| किसान सुनील वर्मा ने बताया कि आज सुबह सब्जियों की फसल पर बर्फ जमी पाई गई फूल गोभी और आलू की ठोस बर्फ जमी हुई थी।

कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल बाजार के कार्यक्रम समन्वयक विजय वर्मा ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बैतूलबाजार में शुक्रवार सबसे ठंडी रात रही है। ठंड से गेंहू की फसल को बहुत फायदा है लेकिन इतनी ठंड और बर्फ जमने की स्थिति में सब्जियों और दलहनी फसलों पर पाला पड़ने की आशंका भी है। किसान सब्जियों और दलहनी फसलों के बीच धुआं करें और सिंचाई करे ताकि फसल को पाले से बचाया जा सके।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img