Thursday, July 2, 2026
25 C
Bhopal

बैरसिया गोशाला में गायों की मौत को लेकर सियासत गर्माई, भोपाल में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

बैरसिया के बसई गांव की गोशाला हुई गायों की मौत को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है। गुरुवार को भोपाल में इस मसले पर कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए गो-संवर्धन बोर्ड के ऑफिस का घेराव किया। सुबह साढ़े ग्‍यारह बजे टीटी नगर इलाके में प्लेटिनम प्लाजा माता मंदिर के नजदीक कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की अगुआई में बड़ी संख्‍या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए गौ संवर्धन बोर्ड के कार्यालय का घेराव करने निकले। पुलिस ने प्रर्दशनकारियों को कार्यालय के गेट के बाहर ही रोक दिया, जिसके बाद पीसी शर्मा समेत जिला कांग्रेस के अन्‍य नेता व कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोषियों को फांसी देने की तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।

पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार गायों की मौत के मामले में आरोपियों को बचा रही है। हमारी मांग है कि गौ-संवर्धन बोर्ड को तुरंत भंग किया जाना चाहिए और हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज से पूरे मामले की निष्‍पक्ष जांच करवाई जाए। कांग्रेस के प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोशाला संचालक निर्मला देवी शांडिल्य की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि गोशाला संचालक के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और प्रशासन गोशाला का संचालन अपने हाथ में ले चुका है। News updating…

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img