Thursday, July 2, 2026
25 C
Bhopal

भारतीय जूनियर हाकी टीम में इंदौर की संस्कृति और प्रियंका शामिल

मां अहिल्या की नगरी की दो बेटियों ने शहर का नाम रोशन करते हुए भारतीय जूनियर हाकी टीम में अपनी जगह पक्की की है। हाकी इंदौर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष देवकीनंदन सिलावट ने बताया कि विश्व कप सहित आगामी टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए हाकी इंडिया ने जूनियर महिला टीम के लिए 33 खिलाड़ियों का समूह बनाया है।

इस समूह में इंदौर की संस्कृति सारवान और प्रियंका यादव का चयन किया गया है। प्रारंभ में 65 खिलाड़ियों को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र पर आयोजित तीन सप्ताह के तैयारी शिविर के लिए चुना गया था। यहां बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इंदौर की खिलाड़ियों को 33 सदस्यीय टीम में जगह मिली।

संस्कृति को देश की कुशल डिफेंडरों में गिना जाता है वहीं प्रियंका मिडफील्ड की बेहतर खिलाड़ी हैं। शहर की खिलाड़ियों के चयन पर मप्र के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला ने खुशी व्यक्त की।

मंत्री सिलावट ने कहा कि शहर का गौरव बढ़ाने वाली दोनों बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर हाकी मप्र के सचिव लोकबहादुर, मप्र ओलिंपिक संगठन के उपाध्यक्ष ओम सोनी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीररंजन नेगी, एनआइएस कोच अशोक यादव ने शुभकामनाएं दीं।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img