Sunday, March 29, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल की सीआइ पार्क व्यू कालोनी में ननि ने तोड़ी दीवार, रहवासियों ने लगाया बिल्‍डर से मिलीभगत का आरोप

राजधानी के उपनगर कोलार में वर्ष 2005 में विकसित हुई सीआइ पार्क व्यू कालोनी में नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को एक दीवार तोड़ने की कार्रवाई की। इसके विरोध में कालोनी के रहवासी सड़क पर उतर आए। रहवासियों ने इंजीनियर प्रमोद मालवीय पर दो बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। सीआइ रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की सचिव डा सुदर्शना शर्मा और सुभाष शर्मा सहित अन्य रहवासियों ने दीवार तोड़ने का विरोध किया है।रहवासियों का कहना है कि साल 2012 में कालोनी नगर निगम प्रशासन के हैंडओवर हो गई। कालोनी से सटे एरिया में दो बिल्डरों की कालोनी है। ये बिल्डर नगर निगम के सहयोग से अपनी फेंसिंग ठीक से कराने और सड़क चौड़ी कराने के लिए दीवार तुड़वाकर जगह पर कब्जा करना चाह रहे हैं। तोड़ी गई दीवार के पास कालोनी का खेल मैदान व 104 परिवारों के लिए मेन सीवेज टैंक भी बना है।

बता दें कि रहवासियों ने दीवार तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी, कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगरीय प्रशासन सचिव, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। जब ‘नवदुनिया प्रतिनिधि’ ने नगर निगम इंजीयिर प्रमोद मालवीय को मामला जानने के लिए फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इंजीनियर प्रमोद मालवीय के फोन नहीं उठाने की शिकायत रहवासी कई बार नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि जब भी सिविल कार्यों संबंधी कोई कार्य हो तो ननि इंजीनियर न फोन उठाते हैं और न ही कार्यालय में मिलते हैं।

Hot this week

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

Topics

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img