Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन और देहात थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तपन तिवारी, माधुरी श्रीवास्तव और रविकांत कुर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

ऐसे रचा गया साजिश का जाल

​पुलिस जांच के अनुसार, फरियादिया भावना मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि युवराज क्लब स्थित उनके प्लॉट नंबर 38 और 39 पर भू-माफियाओं की नजर थी। आरोपी माधुरी श्रीवास्तव ने पटवारी से साठगांठ कर फर्जी पंचनामा तैयार कराया और 1995 में बेची जा चुकी जमीन को फिर से अपना बताकर नामांतरण करा लिया। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को तपन तिवारी और रविकांत के नाम पर इसकी अवैध रजिस्ट्री भी कर दी गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं (318, 336, 338 और 3-5) के तहत केस दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है: “मुख्य आरोपी से पूछताछ जारी है। रजिस्ट्री के गवाहों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अंदेशा है कि इस गिरोह ने शहर के अन्य भूखंडों के साथ भी ऐसी ही जालसाजी की है।”

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img