Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत, तीन गंभीर

 ढाबे से पार्टी कर घर लौट रहे चार दोस्तों की कारण खजूरी सड़क थाना इलाके में पेड़ से टकराकर पलट गई। बुधवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जैद पुत्र शहीद खान (22) भारत टाकीज के पास रहता था। वह एक कालेज में पढ़ता था। जैद का दोस्त फैज खान भी भारत टाकीज के पास रहता है। बुधवार रात जैद और फैज अपनी मित्र जेबा खान और रीना तिवारी के साथ पार्टी मनाने खजूरी सड़क इलाके के एक ढाबे पर गए थे। वहां से पार्टी मनाने के बाद चारों कार से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे वे लोग ग्राम कोलूखेड़ी के पास पहुंचे थे, तभी रफ्तार अधिक होने से कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई और पलटी खा गई। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने जैद को मृत घोषित कर दिया। घायलों में फैज और रीना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आटो पलटा, चालक की मौतशाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक कल्लू बौद्ध (30) वाजपेयी नगर, मल्टी में रहता था। उसके माता-पिता नहीं है। कल्लू पहले चाय की दुकान में काम करता था। वर्तमान में वह आटो चला रहा था। मंगलवार रात को वह आटो लेकर वाजपेयी नगर स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान ईदगाह हिल्स की ढलान पर उसका आटो पलट गया। इससे कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार रात कल्लू की मौत हो गई।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img