Tuesday, June 23, 2026
27.7 C
Bhopal

भोपाल में हुक्का लाउंज और रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा वैलेंटाइन डे के चलते सख्ती

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के अवसर पर शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की

गोपनीय सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस ने क्लब हाउस हुक्का लाउंज एवं देर रात तक खुले रहने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई की है पिछले 48 घंटों के दौरान नए एवं पुराने शहर के अलग-अलग स्थानों पर हुक्का लाउंज और

रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए है। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक नाइट कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। देर रात तक रजिस्ट्रेशन एवं हुक्का लाउंज में बैठकर मनोरंजन के लिए किसी को भी छूट नहीं दी जा रही है। वैलेंटाइन डे के अवसर पर 14 फरवरी को शहर के अलग-अलग स्थानों पर सभी थानों की पुलिस सादी वर्दी में तैनात की जाएगी।

पार्क और होटल में रहेगी निगरानी

राजधानी पुलिस में वेलेंटाइन डे के अवसर पर थाना स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इसके तहत थानों की चार्ली और पुलिसकर्मी लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे। पुलिस की असामाजिक तत्वों पर नजर रहेगी। किसी संगठन को हंगामा करने की अनुमति नहीं रहेगी। पुलिस की इंटलिजेंस भी सक्रिय है। वह लगातार हिंदू संगठनों के इंटरनेट मीडिया के माध्यमों पर नजर रखे हैं।

बाहरी पुलिस को भी दिए निर्देश : बिलखिरिया, रातीबड़, खजूरी और परवालिया

, गांधीनगर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश हैं। कई बार युगल वेलेंटाइन

डे शहर के बाहर चले जाते हैं। ऐसे में उनके साथ कोई घटना न हो। इसके लिए

पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img