Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

भोपाल में 20 लाख रुपये हड़पे जाने से दुखी होकर की थी फैक्ट्री मालिक ने खुदकुशी

राजधानी में दो लोगों द्वारा 10-10 लाख उधार लेकर हड़प लेने से दुखी होकर एक फैक्ट्री मालिक ने खुदकुशी कर ली थी। पुलिस जांच में इस बात का पता चलने के बाद मिसरोद थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सुसाइड नोट के अलावा मृत्यु के पहले रिकार्ड किया गया वीडियो अहम साक्ष्य साबित हुआ।मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: मंडीदीप निवासी रमाकांत वर्मा (30) ग्यारह मील स्थित सौम्या फारच्यून हेरिटेज में रहते थे। वह मंडीदीप में फ्लेवर्ड मिल्क कोल्ड ड्रिंक बनाने वाला कारखाना संचालित करते थे। दो सितंबर 2021 को रमाकांत ने घर में फांसी लगा ली थी। घटना के समय उनकी पत्नी मंडीदीप स्थित मायके में थी। अगले दिन सुबह वह घर पहुंची तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बबलू ठाकुर एवं पाली नामक दो लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पता चला कि इन दोनों से रमाकांत को 10-10 लाख रुपये लेना थे, लेकिन यह दोनों ही रुपये देने में आनाकानी कर रहे थे। उधर रमाकांत का काफी पैसा गुजरात में भी फंसा हुआ था, जिससे उसका व्यवसाय चौपट होने की कगार पर पहुंच रहा था। इसी वजह से आहत होकर रमाकांत ने ऐसा कदम उठा लिया था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img