Tuesday, June 9, 2026
34.5 C
Bhopal

मंडीदीप में नकली डीजल कारखाने का भंडाफोड़, 35 लाख का माल जब्‍त

राजधानी से सटी औद्योगिक नगरी मंडीदीप में प्रशासन को काफी समय से एक फार्म हाउस पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के आदेश पर एसडीएम आदित्य शर्मा एवं सतलापुर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियो पर नजर रखी, तो यहां टैंकरो की आवक-जावक के साथ नकली डीजल के टैंकर नगर के पेट्रोल पम्पो सहित बाहर जा रहे थे। अधिकारियों ने छानबीन करने के बाद औचक निरीक्षण की रूपरेखा बनाकर गुरुवार को तीन विभागों ने संयुक्त कार्रवाई सुबह से शुरू की, जो शाम तक जारी रही। इस दौरान प्रशासन ने 35 लाख का माल जब्‍त करने की जानकारी दी है। जिसमें टैंकर में भरा 16 हजार लीटर एलडीओ तथा 2500 लीटर सफेद केरोसिन बरामद किया है। इसके साथ ही अनेक ड्रमों में डीजल भी भरा मिला। इस अवैध प्लांट में बड़ी मात्रा में केमिकल से भरी ड्रम पाई गई। हालाकि प्रशासन ने डामर प्लांट और केमिकल पर कोई कार्रवाई नही की। एसडीएम आदित्य शर्मा ने बताया की राजस्व पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ा है, डीजल के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। वहां मिले दस्तावेजों के अनुसार लता नंदा, किरण नंदा, संजय नंदा एवं राजा मियां द्वारा यह कार्य कराया जा रहा था। यह कार्य आदिशी ओवरसीज के नाम से किया जा रहा था।

एक साल से चल रहा था अवैध प्लांटपुलिस के अनुसार प्लांट की सारी गतिविधियां कंपनी संचालक अपने मोबाइल पर लाइव देख रहे थे, पुलिस ने बाद में कैमरे बंद कराए और डीबीआर के साथ दो टैंकर जब्‍त कर लिए। जानकारों का कहना है कि डामर प्लांट और केमिकल की दो सौ लीटर वाली सौ से अधिक भरे ड्रमों को पुलिस प्रशासन ने नजरअंदाज कर दिया। जबकि बताया जाता है कि यह कार्य एक वर्ष से अधिक समय से किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम आदित्य शर्मा, एसडीओपी मलकीत सिंह, थाना प्राभारी मनोज सिंह, सतलापुर थाना प्रभारी विनोद परमार, वरिष्ठ खादय अधिकारी भानू प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में संबधित अधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img