Monday, October 5, 2026
29.1 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए अधिकांश प्रतिबंध सरकार ने हटाए, रात का कर्फ्यू रहेगा

– स्कूल, कालेज, छात्रावास पूरी क्षमता से चलेंगे, विवाह और अंतिम संस्कार के लिए भी संख्या का कोई बंधन नहीं

– मास्क का उपयोग, शारीरिक दूरी का पालन करना होगा

भोपाल ( राज्य ब्यूरो)। कोरोना संक्रमण के प्रकरणों में लगातार आ रही कमी को देखते हुए सरकार ने महामारी को नियंत्रित करने के लिए जो प्रतिबंध लगाए थे, वे शुक्रवार देर शाम से हटा लिए। अब सिर्फ रात 11 बजे से सुबह पांच बजे रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। स्कूल, कालेज, छात्रावास पूरी क्षमता के साथ चलेंगे। विवाह आयोजन और अंतिम संस्कार के लिए भी संख्या का कोई बंधन नहीं रहेगा। मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन कलेक्टरों को सुनिश्चित कराना होगा। प्रतिबंध समाप्त किए जाने के निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके दी। वहीं, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा ने कलेक्टरों को देर शाम आदेश जारी कर दिए।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने ऐसी सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित रखा था, जहां भीड़ एकत्र हो। संक्रमण के प्रकरणों की कमी को देखते हुए एक फरवरी से सरकारी और निजी स्कूलों को आधी क्षमता के साथ खोलने और चार फरवरी को विवाह आयोजन में अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया था। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब अन्य प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया गया है।

गृह विभाग ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व में प्रतिबंधों के संबंध में जो दिशानिर्देश जारी किए गए थे, उन्हें निरस्त किया गया है। ऐसे क्षेत्र, जहां संक्रमण की रोकने के लिए जरूरी हो, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। रात 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी का संक्रमण अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है इसलिए कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें। मास्क का उपयोग करें और शारीरिक दूरी का पालन करें। रात्रिकालीन कर्फ्यू अभी बरकरार रखा जाएगा।

———-

अब यह गतिविधियां हो सकेंगी

– सभी सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन एवं खेलकूद की गतिविधि।

– मेले का आयोजन पूरी क्षमता के साथ होगा।

– स्टेडियम में अब दर्शकों को आने की अनुमति रहेगी।

– स्कूल, कालेज और छात्रावास पूरी क्षमता से संचालित होंगे।

– बंद हाल में पूरी क्षमता के साथ आयोजन होंगे।

मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें

naidunia

Hot this week

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

Topics

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img