Monday, October 5, 2026
32.4 C
Bhopal

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर के साथ दो का अपहरण किया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले सीमावर्ती क्षेत्र बेदरे थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर काम का निरीक्षण करते समय अशोक मित्तल कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर अशोक पवार व एक साथी आंनद किशोर का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। इंजीनियर अशोक पवार अपने एक साथी आंनद किशोर के साथ इंद्रावती नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का मुआयना करने गये थे। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। इस संबंध एएसपी पंकज शुक्ला का कहना है कि अपहरण की घटना हुई है पर संपूर्ण जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।बेदरे थाना से लगातार संपर्क में है।

छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र को जोड़ने के लिए बन रहा पूल

छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर व बीजापुर से 70 किमी दूर में थाना बेदरे है। ग्राम बेदरे के समीप ही इंद्रावती नदी लगी है। महाराष्ट्र से जोड़ने वाली सड़क पर मित्तल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पूल का काम अशोक मित्तल कंस्ट्रक्शन ने पेटी में गुप्ता कांट्रेक्टर को दिया है‌‌। गुप्ता कांट्रेक्टर के द्वारा ही इंजीनियर अशोक पवार के साथ एक आंनद किशोर को भी कार्य देखने भेजा था। इंद्रावती नदी में पुल का निर्माण कार्य शुरू होते ही नक्सलियों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया था। पुलिस की सुरक्षा में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में लगातार सड़क पूल पुलिया तथा पुलिस कैंप का विरोध कर रहे हैं।

कुटरू पुलिस अनुभाग का है मामला

जिले के कुटरू पुलिस अनुभाग का मामला है।इस संबंध एसडीओ पी अभिनव उपाध्याय से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि वह अभी कुटरू से सात किलोमीटर में हुई धनश्याम मंडावी की हत्या की जांच में आये है। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय का कहना है कि इंद्रावती नदी में पूल का निर्माण कार्य हो रहा है। नक्सलियों ने इंजीनियर व एक मजदूर के अगवा किये जाने की जानकारी मिली है। इसकी विस्तृत जानकारी अभी तक नहीं आई है‌। एसडीओपी का कहना है कि इंद्रावती नदी के पास नक्सलियों द्वारा फायरिंग की भी जानकारी मिली है।

Hot this week

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

Topics

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img