Monday, October 5, 2026
29.1 C
Bhopal

IND VS WI: टीम इंडिया ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, तीसरे मैच में वेस्ट इंडीज को 96 रनों से हराया

IND vs WI, 3rd ODI: तीसरे वनडे में भारत ने वेस्ट इंडीज को 96 रनों से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। भारत की ओर से दिये गये 266 रनों के जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम 37.1 ओवरों में 169 रन ही बना सकी। वेस्ट इंडीज की ओर से केवल कप्तान निकोलस पूरन कुछ जमकर खेल सके। उन्होंने 34 रन बनाये। बाकी बल्लेबाजों को टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों में पिच पर टिकने ही नहीं दिया। टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और दीपक चाहर को दो-दो विकेट मिले। इस मैच के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है।

उधऱ, पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 265 रन बनाये। रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और दोनों बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गये। वहीं विराट कोहली का बल्ला भी एक बार फिर नहीं चला और वो बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गये। लेकिन ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी संभाल ली। ऋषभ पंत ने मुश्किल हालात में महज 47 गेंदों में अर्धशतक लगाया। बल्लेबाजी के लिए कठिन पिच पर उनका स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा रहा। पंत ने 54 गेंद में 56 रन बनाए। इसी के साथ पंत और अय्यर की 110 रनों की साझेदारी टूट गई। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 11 गेंदों पर 80 रनों के स्कोर पर कैच आउट हो गये। सूर्य कुमार यादव इस बार चल नहीं सके, लेकिन दीपक चाहर औप वाशिंगटन सुंदर ने टीम का स्कोर 250 से ऊपर पहुंचा दिया। दीपक ने 38 गेदों में 38 रन बनाये, जबकि सुंदर ने 34 गेंदों में 33 रन बनाये।

Hot this week

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

विदिशा पुलिस का बड़ा एक्शन: ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

​गंजबासौदा/विदिशा ​विदिशा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ...

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

Topics

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img