Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश में दुग्ध उत्पादकों की नाराजगी नहीं हुई दूर, संयुक्त किसान मोर्चा से मिलकर बनाएंगे रणनीति

प्रदेश के दुग्ध उत्पादक किसानों को बड़ा धड़ा सहकारी संघों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनदेखियों से परेशान हो गया है। अब ये संयुक्त किसान मोर्चा के संपर्क में हैं और अपनी परेशानी मोर्चा से साझा करने की कवायद करने लगे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने ही बीते दिनों राष्ट्रव्यापी आंदोलन का नेतृत्व किया है। अब मप्र के किसान मोर्चा के जरिए दूध से जुड़े कारोबार को प्रमुखता से उठाने पर जोर दे रहे हैं।दुग्ध उत्पादकों की यह समस्यादुग्ध उत्पादकों का तर्क है कि उन्हें प्रदेश के सहकारी दुग्ध संघों द्वारा उचित दाम नहीं दिया जा रहा है। लागत के अनुरूप दाम नहीं मिलने से मवेशियों की खुराक कम करनी पड़ रही है। इससे मवेशियों की सेहत गिरती जा रही है। पशु आहार के दाम लगातार कहने के बावजूद कम नहीं किए जा रहे हैं। इसकी वजह से कई किसान पशुआहार की बजाय दूसरा चारा खिला रहे हैं, जिसकी वजह से पशुओं में दूध देने की क्षमता कम होती जा रही है। दुग्ध खरीदी केंद्रों में कई बार अच्छे दूध का भी फैट कम कर दिया जाता है, जिसकी वजह से कीमत कम मिलती है। कुछ केंद्रों में मनमानियां चल रही हैं, जिसे रोकने में दुग्ध संघ प्रबंधन ध्यान नहीं दे पा रहा हे। सबसे बड़ी समस्या दाम की है।

प्रबंधन से मिलते रहे हैं किसान

दुग्ध उत्पादकों को प्रतिनिधिमंडल इन समस्याओं को लेकर प्रबंधन से मिलता रहा है। बीते दिनों ही दुग्ध महासंध के एमडी शमीमउद्दीन से मुलाकात की थी। इसमें कई खरीदी केंद्रों के अध्यक्ष, सचिव और दूध बेचने किसान शामिल थे। इन्होंने एमडी को बताया था कि उन्हें दूसरे दुग्ध संघों की तुलना में दूध के बिक्री दाम कम मिल रहे हैं। महंगाई में दूध का उत्पादन करना मुश्किल हो गया है। एक लीटर दूध पर तीन से चार रूपये का घाटा हो रहा है। वहीं निजी कंपनियों द्वारा अधिक दाम दिए जा रहे हैं, लेकिन वे स्थाई रूप से दूध की खरीदी नहीं करते हैं इसलिए दिक्कतें होती हैं। दुग्ध खरीदी समिति के सचिवों ने बताया था कि जब एक बार किसान केंद्र में आना बंद करता है तो उसे दोबारा मनाना मुश्किल हो रहा है। प्राइवेट वेंडरों द्वारा किसानों को दूध का अग्रिम भुगतान तक किया जा रहा है। इसकी वजह से समितियों में दूध की आवक गिरी है। ऐसे में कम से कम दूध के दाम ठीक से बढ़ा दें तो किसानों को मना लिया जाएगा।

मोर्चा से मिलकर बनाएंगे रणनीति

दुग्ध संघ प्रबंधनों द्वारा आम किसानों की बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह आरोप किसानों का है। किसान ईश्वर सिंह, सेवकराम, शंभुदयाल सिंह व अन्य का कहना है कि वे संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों से संपर्क में हैं और जल्द ही पूरा मामला रखेंगे। जरूरत पड़ी तो दुग्ध संघों के सामने सभी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img