Wednesday, June 10, 2026
36.4 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश में दो हिस्से में बंटेगा राजधानी परियोजना प्रशासन, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) को बंद करने की घोषणा के बाद अब इसका खाका तैयार हो गया है। इसे दो हिस्से में बांटे जाने की तैयारी है। सड़क और भवनों के रखरखाव का काम लोक निर्माण विभाग देखेगा। जबकि, उद्यानों की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी जाएगी। पहले यह काम नगर निगम की उद्यानिकी शाखा को देने की तैयारी थी लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। अब वन विभाग इसके लिए अलग से शाखा बनाएगा।

प्रतिनियुक्ति पर आए लगभग सवा तीन सौ अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में वापस लौटाया जाएगा और बाकी कर्मचारियों को नगर निगम और लोक निर्माण विभाग में समायोजित करना प्रस्तावित है। इस पर अंतिम निर्णय गुरुवार को होने वाली कैबिनेट में हो सकता है।

सीपीए के कामों को लेकर बार-बार उठने वाले सवालों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इसे बंद करने के निर्देश दिए थे। दरअसल, भोपाल में प्रतिवर्ष सड़कों के खराब होने की समस्या सामने आती है। इसको लेकर लोक निर्माण, नगर निगम और सीपीए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे हैं।

इसको लेकर मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में नाराजगी जताते हुए कहा था कि सीपीए का कोई मतलब नहीं रह गया है। इसे बंद करके एक ही एजेंसी को सड़क और भवनों के रखरखाव के काम सौंप दिए जाएं। सीपीए के पास शहर की 92 किलोमीटर की 52 सड़कें हैं। करीब 25 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने लोक निर्माण और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सीपीए को बंद करने और उसके दायित्व का बंटवारा विभागों के बीच करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

सूत्रों के अनुसार सड़क और भवनों के रखरखाव के काम लोक निर्माण को सौंपे जाएंगे। शहर के 132 एकड़ में एकांत, प्रियदर्शनी, मयूर, चिनार, प्रकाश तरण पुष्कर सहित अन्य उद्यान को वन विभाग को देना प्रस्तावित किया गया है। विभाग इनके संधारण के लिए अलग से शाखा बनाएगा। इसमें उन अधिकारियों-कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा, जो फिलहाल सीपीए में उद्यानों से जुड़ा काम देखते हैं।

Hot this week

भोपाल: आजाद मार्केट में अचानक गिरा पेड़, तीन लोग घायल

​भोपाल। बुधवार दोपहर शहर के पुराने आजाद मार्केट में...

भोपाल: क्लीनिक में युवती से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

​भोपाल। सूखी सेवनिया इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने...

भोपाल: 12वीं पास छात्रा ने दी जान, कमरे से मिले संदिग्ध सामान

भोपाल। शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों का सेवाकाल: नई दिल्ली में विशेष प्रार्थना

​नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के...

Topics

पटवारी बनकर बुजुर्ग दंपती को ठगा, सोने के जेवर लेकर फरार

​मऊगंज/नईगढ़ी। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img