Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

मध्‍य प्रदेश समाचार : रतलाम में भाग रहे फायरिंग के मुख्य आरोपित के पैर पर पुलिस ने मारी गोली

भाटो का वास में सट्टे के विवाद में फायरिंग करने के तीनों आरोपितों को रतलाम पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से सोमवार शाम को राउंड अप किया। फायरिंग के लिए उपयोग में लाई गई पिस्टल को लेकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने हथियार नागदा में रखे जाने की जानकारी दी। नागदा ले जाने के दौरान पिपलौदा से जावरा के बीच सुजापुर टेकरी के पास मुख्य आरोपित अकबर घोसी ने लघुशंका के लिए गाड़ी रूकवाई। इसके बाद वह जीप में मौजूद पुलिस जवान की इंसास (मशीनगन) लेकर भागने लगा। जवाब में पुलिस अधिकारी ने उसके पैर पर गोली मारी।

naidunia

गोली लगने से घायल हुए मुख्य आरोपित अकबर हुसैन को जावरा के अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर इलाज करने में जुटे। एसपी भी अस्पताल पहुंचे। अधीनस्थ अधिकारियों से एसपी ले रहे हैं घटना की जानकारी।

यह है मामला

सट्टा संचालन में हिस्सेदारी व हफ्ता वसूली के लिए आरोपित अकबर हुसैन ने अपनेे साथी अफसार अंसारी, चिंटू उर्फ गुरू पुत्र गोपाल के साथ बाइक पर आकर 21 जनवरी की शाम को भाटों का वास में सोहनलाल के बालाजी नमकीन के ठेले पर तीन फायर किए थे। इसमें सोहनलाल बच गया।

naidunia

मौके पर पहुंचे एसपी गौरव तिवारी के समक्ष जमकर आक्रोश जताया था। एसपी ने माणकचौक थाना टीआई व दो बीट प्रभारियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अपराधियों के अवैध मकान तोड़ने के निर्देश दिए।

शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह चार बजे तक सात आरोपितों के 12 मकान-दुकान तोड़े गए। फायरिंग के तीनों फरार आरोपितों पर एसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। शनिवार को स्टेशन रोड थाने के लिस्टेड गुंडे अज्जू शेरानी के निर्माणाधीन अवैध बंगले को पोकलेन से करीब तीन घंटे में जमींदोज किया गया था।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img