Wednesday, May 13, 2026
32.1 C
Bhopal

मध्य प्रदेश ने सुकन्या समृद्धि योजना में 23 लाख खाते खोले, देश में अव्वल

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। सुकन्या समृद्धि योजना में 23 लाख खाते खुलवाकर मध्य प्रदेश ने देश में पहला स्थान बना लिया है। इस सफलता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प को पूरा करने के लिए इस योजना को उपयोगी माना है। यह मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि योजना में प्रदेश पूरे देश में प्रथम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है।

मध्य प्रदेश ने सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक करीब 23 लाख खाते खुलवाए हैं, जिसमें दो हजार 238 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का संग्रहण हुआ है। चौहान ने कहा कि निश्चित ही बेटियों में बचत की प्रवृत्ति का विकास हो रहा है। उनके सशक्तिकरण के लिए प्रयास निरंतर होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में डाक विभाग के सहयोग से वर्तमान वित्त वर्ष में पांच लाख 68 हजार से ज्यादा सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। उन्होंने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों से अन्य पात्र बालिकाओं को इस योजना से जोड़ने को कहा है।

‘बचत खाता खुशहाली का” अभियान चलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में गांव के आखिरी व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए डाक विभाग ‘बचत खाता खुशहाली का” अभियान शुरू कर रहा है। यह अच्छी पहल है, जिसमें सभी जिले वित्तीय समावेशन को नई दिशा दे सकते हैं। बालिकाओं के सुकन्या खातों के साथ बालकों के लिए पीपीएफ खाते भी खुलवाए जाएं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img